- Hindi News
- National
- खंडार माली समाज ने सम्मेलन में पधारने के लिए पूर्व मंत्री को दिया निमंत्रण
खंडार माली समाज ने सम्मेलन में पधारने के लिए पूर्व मंत्री को दिया निमंत्रण
खंडार में 11 मई को आयोजित होने वाले माली समाज के चतुर्थ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सम्मेलन समिति अध्यक्ष शंकर लाल सैनी ने कांग्रेस कार्यालय कुशालीपुरा जाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा को सम्मेलन में पधारने के लिए निमंत्रण दिया। बैरवा ने सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस दौरान खंडार पूर्व सरपंच प्रहलाद सैनी, माली समाज तहसील उपाध्यक्ष रामजीलाल सैनी, विष्णु सैनी आिद मौजूद थे।
छाण. पूर्व कैबिनेट मंत्री को निमंत्रण देते माली समाज के लोग।