पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालेर में 45 लाख की लागत से होगा नाले का निर्माण

बालेर में 45 लाख की लागत से होगा नाले का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेर. कस्बे में बालेर-खंडार सड़क मार्ग के पास हो रहा नाला निर्माण का कार्य।

भास्कर न्यूज| बालेर

कस्बे में बारिश के दौरान बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से जल भराव की समस्या से कस्बे के लोगों को अब शीघ्र ही निजात मिलेगी। इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा तीव्र गति से कार्य करवाया जा रहा है। सरपंच पार्वती देवी व सचिव दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि कस्बे में दो चरणों में अलग-अलग योजनाओं के तहत 1280 मीटर नाला निर्माण व रेम्प का कार्य करवाया जाएगा।

यहां पर यह होगा कार्य: कस्बे में नाला निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत की टीएफसी योजना के तहत होंगा। इसके तहत गैस एजेंसी से रूपसिंह गुर्जर के मकान तक 10 लाख रुपए का कार्य तथा रेंज चौकी से हरि सेठ के मकान तक 10 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 5 जगह रेम्प का निर्माण होगा। इसी प्रकार दूसरे चरण में डांग विकास, मनरेगा, टीएफसी योजनाओं की मद से संयुक्त रूप से लगभग 25 लाख रुपए की लागत से 650 मीटर नाला निर्माण कार्य होगा। इसके तहत बाबूलाल राठौर के मकान से भीमपुरा विस्थापित बैरवा बस्ती खिदरपुर सड़क मार्ग तक नाला निर्माण कार्य किया जाएगा।

जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात: बारिश के दिनों में कस्बे में पानी निकासी नहीं होने से कस्बे की बैरवा बस्ती, ग्राम सेवा सहकारी समिति, राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित बालेर-खण्डार सड़क मार्ग पर कई जगह पर जल भराव की समस्या पैदा हो जाती थी। इसके चलते लोगों को बारिश के दौरान काफी मुश्किल हालातों से गुजरान पड़ता था।

खबरें और भी हैं...