पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडार बीडीओ के तबादले से नाराज दलितों ने दिया धरना

खंडार बीडीओ के तबादले से नाराज दलितों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडार | पंचायत समिति खंडार के विकास अधिकारी मदनलाल बैरवा के तबादले से खंडार के दलित समाज में आक्रोश है। शनिवार को दलित समाज के लोगों ने पंचायत समिति परिसर खंडार में धरना देकर सरकार के इस फैसले के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही पंचायतीराज मंत्री के नाम खंडार तहसीलदार कृष्णमुरारी मीणा को ज्ञापन सौपकर सरकार से सोमवार तक बीडीओ के तबादले को निरस्त करने की मांग की है।

मैरा ट्रांसफर खंडार पंचायत समिति से डींग भरतपुर हो गया है। 17 तारीख को रात 11 बजे लिस्ट आई थी, उसमें मैंने देखा था। ट्रांसफर के पीछे कोई राजनैतिक पेच, प्रेशर या कारण है या नहीं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मदनलाल बैरवा, विकास अधिकारी, खंडार

दलित समाज के लोगों द्वारा ज्ञापन दिया गया है, जिसमें खंडार बीडीओ के तबादले को रद्द कराने की मांग की गई है। ज्ञापन को आगे की कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर के यहां भिजवा दिया है। कृष्णमुरारी मीणा, तहसीलदार, खंडार

खबरें और भी हैं...