कक्ष एवं बरामदे की आधारशिला रखी प्रतिभावान छात्र ने
भगवतगढ़| कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में विधायक कोष से बनने वाले अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं बरामदे की आधारशिला विद्यालय के प्रतिभावान छात्र के हाथों रखवाकर कार्य प्रारंभ करवाया गया। इस मौके विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। एक तरफ शिलान्यास एवं भूमिपूजन के लिए जन प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके हाथों इस प्रकार के कार्यक्रम करवाने की होड़ मची रहती है।
वहीं आदर्श विद्या मंदिर में नई पहल करते हुए विधायक कोष से बनने वाले कक्ष एवं बरामदे का शिलान्यास विद्यालय के प्रतिभावान छात्र से करवाया गया। प्रबंधन समिति के बद्रीलाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा कक्ष एवं बरामदे के निर्माण के लिए खंडार विधायक कोष से राशि स्वीकृत थी।