स्कूल में बिजली कनेक्शन की मांग
स्कूल में बिजली कनेक्शन की मांग
खंडेला| ग्राम पंचायत कोटड़ी लुहारवास के ग्राम भैरा व ग्राम पंचायत केरपुरा के ग्राम लालसर में उपखंड अधिकारी भागीरथ साख ने समस्या समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम भैरा में खसरा नंबर 1001 से 1010 को आबादी में तब्दील करने, राउप्रावि को क्रमोन्नत करने, आंगनबाड़ी केंद्र लुहारवास को ग्राम भैरा में संचालित करवाने, ढाणी बड़वाला में नया हैंड पंप लगवाने, खुर्रा निर्माण करवाने की मांग ग्रामवासियों ने की। साथ ही ग्राम लालसर की राजकीय विद्यालय में बिजली कनेक्शन लगाने की मांग की। तहसीलदार मनीराम खीचड़, विकास अधिकारी किशोर कुमार, उपप्रधान भाग्यश्री, केरपुरा सरपंच सुनीता, कनिष्ठ अभियंता बिजली निगम, जलदाय विभाग, पटवारी, ग्राम सेवक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।