पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्मपुरी स्थित सैन मंदिर में शुक्रवार को सैन जयंती कल्याण प्रसाद की अध्यक्षता व नारायणी सेना के अध्यक्ष सुनील गहलोत के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक संपन्न हुई। समारोह से पूर्व सैन समाज के अध्यक्ष ने सैन महाराज के नवनिर्मित मंदिर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मूलचंद सैन, गोपाल सैन, सुखदेव, जगदीश, आदि मौजूद थे। समारोह में समाज के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति दुर्गाप्रसाद सैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समारोह में मंच संचालन जोरावर सेन ने किया।

कांवट| क्षेत्रीय सैन समाज विकास समिति तोरावाटी के तत्वावधान में सैन जयंती बड़ी धूमधाम की साथ मनाया गई। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर व भामाशाहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत सैन समाज की 9 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

दांतारामगढ़ | कस्बे में गंगा माता मंदिर से शाम चार बजे सैन जी महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई । शोभायात्रा गंगा माता मंदिर से रवाना होकर बाईपास, मुख्य बाजार,थाना बस स्टैंड होते हुए वापस गंगा माता मंदिर पहुंची । शोभायात्रा में राधेश्याम सेन, बनवारी सैन, पूर्णमल सैन मौजूद थे ।

थोई | कस्बे में गोपीनाथ जी के मंदिर में सैन जयंती मनाई गई।गोपीनाथ जी के मंदिर से सेन महाराज की प्रतिमा लगाकर शोभायात्रा निकाली गई । इसका कस्बे में जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस गोपीनाथ जी के मंदिर पहुंची, वहां पर सैन समाज की मीटिंग हुई।

फतेहपुर |कस्बे में शुक्रवार का सैन जयंती मनाई गई। सैन समाज कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दिनोदिया ने बताया की शुक्रवार सुबह सैन मंदिर से जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई, इसमें सैन भगवान की भव्य झांकी सजाई गई । गुरुवार रात्रि में सैन मंदिर में संत रामदास चीमा बाबा, लोक कलाकार विश्वनाथ बावलिया के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया। सैन समाज अध्यक्ष मोहनलाल, उपाध्यक्ष चौथमल सैन, नंदलाल, रामवतार दिनोदिया, राजेन्द्र सैन, लक्ष्मीनारायण दिनोदिया, सहित ने भाग लिया ।

रैवासा | खूड़ में सैन समाज ने सैन महाराज की जयंती मनाई। इस अवसर पर विशेष पोशाक से सजाया गया तथा महाआरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। रात्रि को हनुमानजी सैन चोखा का बास व महावीर टेलर एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

रींगस| सैन समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सैनजी महाराज की जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्यामजी मोहल्ले में स्थित सैन समाज के गोपालजी महाराज के मंदिर में समाज के पदाधिकारियों की सभा आयोजित की गई। शाम को गोपाल मंदिर से सैनजी महाराज की शोभायात्रा सजाकर जुलूस रवाना किया गया। इस अवसर पर क्षोरकार संघ के अध्यक्ष प्रहलाद सैन महराेली, सचिव कैलाश सैन लांपुवा, कोषाध्यक्ष शिंभूदयाल, छोगाराम, शिवदयाल, घनश्याम, बनवारी सैन लांपुवा, श्याम सुंदर इटावा, बाबूलाल, मनोज कुमार, सीताराम, हरीश कुमार, दिलीप कुमार, रविकांत सरोज मौजूद थे।

जिलेभर में सैन जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम, कांवट में समाज की 9 महिलाओं का सम्मान किया
थोई

फतेहपुर

खंडेला

कांवट

कथा में बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया
दांतारामगढ़|कस्बे के श्री बालीनाथ व श्री गोपीनाथ चौक में स्वामी कुशाल गिरी जी महाराज व नारायणदास जी महाराज त्रिवेणीधाम के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भभागवत कथा में चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक पं. श्री चंद्रप्रकाश शास्त्री ने कहा कि गो सेवा, गुरू सेवा, माता पिता की सेवा एक पुण्य का कार्य है । इन तीनों की सेवा करने से व्यक्ति जीवन में सफल हो जाता है । कथा में गजेंद्र मोक्ष,समुद्र मंथन, सूर्यवंश में राम का जन्म कथा का रसपान करवाया गया । इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान गोसेवा, गुरु सेवा, माता पिता की सेवा, बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया गया ।

रींगस

खबरें और भी हैं...