पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलशयात्रा का स्वागत किया, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

कलशयात्रा का स्वागत किया, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना रोड पर स्थित गणेशधाम मंदिर में शनिवार से कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा आयोजक रामजीलाल रामस्वरूप मुनका ने बताया कि कथा से पूर्व गोपीनाथजी के मंदिर मुनका मोहल्ला से होती हुई कस्बे के मुख्य मार्गों से जीवंत झांकियों के साथ कलशयात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ कस्बेवासियों द्वारा भी जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। कथावाचक रविकांत शास्त्री ने भागवत कथा की आरती कर कथा शुरू की। कथा के दौरान भागवत कथा सुनने का अर्थ और लाभ क्या होता है, इसके संबंध में बताया गया। यह गोकर्ण धुंधकारी की कथा है। इसमें यह बताया गया है कि महाप्रेत की मुक्ति किस प्रकार होती है। इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य का समावेश है। कथा में कुल 18000 श्लोक का समावेश है। भागवत कथा का स्मरण करने से पाप, ताप, संताप तीनों की समाप्ति होती है। अधिमास में इसका बहुत अधिक महत्व होता है। प्रत्येक मनुष्य को इस त्रिवेणी कथा का रसपान अवश्य करना चाहिए, इससे पाप से मुक्ति की प्राप्ति हो सके। इस अवसर पर सुखदेव द्वारा राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाते हुए परिदृश्य की जीवंत झांकी सजाई गई। कथा 19 से 25 मई शनिवार तक रोजाना दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस अवसर पर डॉ. गिरीराज सिंह, सुरेन्द्र जैन, नगरपालिका अध्यक्ष पवन गोयल, गुलाब गोयल, ललित शर्मा, प्यारेलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कथा में कुंती स्तुति की

नीमकाथाना| आनंद मोदी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां अंतरिक्ष होटल एंड रिसोर्ट में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से पुंडरीक गोस्वामी ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का महत्व बताया। कहा, यह ज्ञान का सार है। कुंती स्तुति की गई। कथा में त्रिवेणी धाम के संत नारायणदास ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान ब्रह्मदत्त मोदी, विजय शर्मा, पूरण शर्मा, बलबीर भड़ाना, पप्पू गुर्जर मौजूद रहे।

थोई| कस्बे के बालाजी मंदिर खाकी धाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को श्रद्धालु उमड़े। कथा वाचक कालिया महाराज ने वामन भगवान की सजीव झांकी के साथ प्रहलाद की कथा सुनाई। महाराज ने बताया कि गाय की व माता-पिता की पूजा करने से स्वयं भगवान चलकर भक्त के पास आते हैं। कथा मंदिर प्रांगण में रोज दोपहर एक से पांच बजे तक होती है। दूसरी ओर कस्बे के दीनानाथ बालाजी मंदिर के प्रांगण में दीनानाथ बालाजी का मेला रविवार को भरेगा। मंदिर के पुजारी राजेंद्रदास महाराज ने बताया कि वार्षिक मेला रविवार को भरेगा। इससे पहले शनिवार को रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा सत्संग हुआ। रविवार को 4:30 बजे कुश्तियाें का आयोजन होगा। कुश्तियां 51 रुपए से लेकर 5101 रुपए तक पहलवानों के आधार पर होगी व रात्रि में राम अवतार एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी।

सौंथलिया में बालाजी की सवामणी हुई

बावड़ी| ग्राम पंचायत बावड़ी के राजस्व ग्राम सोंथलिया में शनिवार को बालाजी महाराज की सवामणी का आयोजन हुआ। विजय मील ने बताया कि सोंथलिया के ग्रामीणों व जीएसएस के कर्मचारियों द्वारा शनिवार को सोंथलिया जीएसएस में स्थित बालाजी महाराज के चूरमे काे भोग लगाकर सवामणी प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सुभाष देवंदा, कनिष्ठ अभियंता राकेश महला, कर्मचारी प्रभात खेजड़, बद्री खेजड़, जयसिंह, गंगाराम सरपंच प्रतिनिधि बनवारीलाल मील आदि थे।

कथा में देसी गाय पालने का संकल्प कराया

पलसाना| श्री गोपाल बड़ा मंदिर पलसाना के महंत मनोहर शरण शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को इस घोर कलयुग में गोसेवा व मानव सेवा जारी रखनी चाहिए। महाराज ग्राम पंचायत ठीकरिया के आदर्श ग्राम शाहपुरा में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। महाराज ने हरि संकीर्तन के साथ गो, गंगा, गीता, गायत्री एवं गोमूत्र की महत्ता को कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों को समझाया। साथ ही संकल्प कराया कि प्रत्येक घर में शुद्ध सात्विक नस्ल की देसी गाय पालने एवं मानव सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने की जरूरत है। बढ़ती गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे एवं आवारा विचरण कर रहे पशुओं के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कही। इस मौके पर रघुनाथ प्रसाद शर्मा, सीताराम शर्मा, रामेश्वरलाल ऐचरा, सूरजमल मिस्त्री, अशोक शर्मा, प्रभुदयाल लाटा, सांवरमल सैन, बीरबल पूनिया आदि मौजूद थे।

चारधाम तीर्थ यात्रा दल आज लौटेगा : पलसाना| कस्बे से चार धाम यात्रा पर निकला भ्रमण दल रविवार 20 मई को पलसाना लौटेगा। दल प्रभारी संजय अग्रवाल ने बताया कि दल ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश, हरिद्वार, हर की पौड़ी व प्रयागराज का भ्रमण किया।

खंडेला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सुखदेवजी महाराज व राजा परीक्षित की कथा सुनाई

बावड़ी

पलसाना

थोई

खबरें और भी हैं...