पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक से भिड़ंत में बाइक की टंकी फटी, चालक जिंदा जला

ट्रक से भिड़ंत में बाइक की टंकी फटी, चालक जिंदा जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी मार्ग पर तिवाड़ी की ढाणी के पास बुधवार रात एक ट्रक व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि ट्रक व बाइक की भिड़ंत हो गई और बाइक की पेट्रोल की टंकी फटने से आग लग गई। इससे बाइक सवार जिंदा जल गया। पुलिस ने बाइक सवार के पास मिली आईडी के आधार पर उसकी पहचान सुनील कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी चारावास थाना खेतड़ी के रूप में की है। ट्रक चालक फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...