खंडेला | शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा खण्डेला अध्यक्ष जगदीश बाजिया के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। उपशाखा मंत्री मदन वर्मा ने बताया कि द्वितीय क्षेणी शिक्षकों के प्रशिक्षण जिलास्तर पर करने तथा सभी शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण गैर आवासीय करने को लेकर शिक्षामंत्री के नाम का ज्ञापन दिया है। साथ ही शिविर स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं करने की मांग कि गई है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलामंत्री नागरमल गढ़वाल, मोहनलाल, कैलाश नेहरा, जगदीश कुड़ी, राजेश सामोता,मुकेश सैनी, अनिल जांगिड़, मदन यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।