- Hindi News
- National
- पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया
पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया
खंडवा | पति की मौत के बाद प|ी ने भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पदमनगर थानांतर्गत जोशी मोहल्ला निवासी पिंकी पिता पंकज जोशी ने मंगलवार को घर पर ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लाए और भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पिंकी का पति गुजरात में नौकरी करता था दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। पिंकी पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और यह कदम उठा लिया। इसी तरह दूध तलाई निवासी युवती पूजा पिता संतोष पगारे ने भी नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों युवतियों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।