- Hindi News
- National
- पॉलिथीन से होती हैं बीमारियां, शिक्षिका छात्राओं ने कहा न उपयोग करेंगे न करने देंगे
पॉलिथीन से होती हैं बीमारियां, शिक्षिका-छात्राओं ने कहा न उपयोग करेंगे न करने देंगे
खंडवा | शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार 17 अप्रैल को विश्व वसुंधरा दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सुधा दुबे ने पॉलिथीन की रोकथाम के लिए छात्राओं एवं स्टाफ को शपथ दिलाई। इको क्लब प्रभारी संगीता सोनवणे ने बताया इस अवसर पर चित्रकला एवं निबंध स्पर्धा के माध्यम से छात्राओं ने कपड़े की थैलियों काे आमजनों तक वितरण कर उन्हें पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। चित्रकला स्पर्धा में रजनी प्रेमलाल प्रथम, काजल दशरथ द्वितीय व दीपाली मनीष तीसरे स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में वैशाली नरेंद्र प्रथम, रामदुलारी द्वितीय व साक्षी राजेन्द्र तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में सिमरन गणेश प्रथम, सेजल राजू दूसरे व पूजा हौसीलाल तीसरे स्थान पर रहीं।