आसिफा के साथ इंसाफ हो
खंडवा | कश्मीर के कठुआ में बच्ची आसिफा से बलात्कार और हत्या करने वालों को सख्त सजा दी जाने की मांग को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। डिप्टी कलेक्टर को दिए ज्ञापन में मोर्चा के पदाधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुआब पठान , नगर अध्यक्ष अकरम बांठिया, जावेद , महामंत्री सईद कुरैशी, अयाज़ खान, अशरफ़ मौलाना, इरशाद चौहान, शरीफ़ मौलाना, आफ़ताब अली, यूसुफ़ अली सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।