दलहनों के भावों में नए सिरे से मंदी आने से घबराहट बढ़ी
दलहनों के भावों में नए सिरे से आ रही मंदी के बाद दाल मिलों, स्टॉकिस्टों और आढ़तियों में घबराहट पैदा हो गई है। भावों में मंदी के बाद लेवाल पीछे हटते जा रहे हैं। मसूर के आयात सौदे 4000 रुपए में हो गए हैं। तुअर चने की मंदी ने अन्य दलहनों के भावों की तेजी पर ब्रेक लगा दिया है। डबल-डॉलर में 200 से 300 रुपए की गिरावट रही। ऐसा आभास होता है कि किसानों को आने वाले महीनों में चना दाल मिलों व व्यापारियों को बेचना पड़ेगा।
चने का बंपर उत्पादन हुआ है। मप्र में 21 लाख टन चना खरीदी करना है। जिस तरह से एवं मापदंड से खरीदी की जा रही है, उससे ऐसा नहीं लगता है कि बड़ी मात्रा में चने की खरीदी हो सकेगी। इसका प्रभाव भावों पर पड़ना शुरू हो गया है। 3500 से 3525रुपए में चने के बेचवाल इधर-उधर घूम रहे थे, किंतु मिलें लेवाल नहीं बन रही थी। चना दाल में ग्राहकी सुस्त है। जब तक दालों में ग्राहकी नहीं निकलती है, दलहनों में सुधार आना कठिन है। तुअर में मांग कमजोर रहने से इंदौर डिलीवरी 4050 रुपए में बेचवाल आ गए हैं। मसूर की आवक नहीं के समान होने के बाद दाल में मांग नहीं है। ऐसा लगता है, मसूर दाल की खपत ही कम पड़ गई है।
डबल-डॉलर में 200 से 300 रुपए की मंदी
डबल-डॉलर की आवक 32 हजार बोरी की रही। मांग के अभाव में बारीक माल में 300 मोटे माल में 150 से 200 रुपए की गिरावट रही। नीलामी में डॉलर 4800 से 5300 रुपए 5400 से 5800 रुपए। कुछ ट्रालियां 6050 रुपए 6120 रुपए 6260 रुपए 6300 रुपए बिकी। कंटेनरों में 42X44- 6900 रुपए 44X46- 6650 रुपए 58X60- 5100 रुपए 60X62- 5000 रुपए। उड़द में बेचवाली का अभाव बना हुआ है, तो लेवाली भी सुस्त रही। मूंग में मांग कमजोर है। भाव पुन: दबाकर बोले जाने लगे हैं। गर्मी के सीजन में मूंग की बोवनी कम होगी। मप्र, गुजरात और अन्य राज्यों में पानी की कमी बोवनी को प्रभावित कर सकता है।
चना कांटा 3500 से 3525 देशी 3450 नई गगन तुअर दाल 6450 नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 तुअर मप्र 3600 से 3700 महाराष्ट्र 4050 लाल 4150 मसूर 3500 से 3525 मीडियम 3200 मूंग 4700 से 5000 बेस्ट 5400 से 5600 उड़द 2800 से 3200 बेस्ट 3400 से 3700 रुपए।
चना दाल चलनसर 4200 मीडियम 4400 बोल्ड 4600 मार्केवाली 4700 तुअर दाल फूल 5900 सवा नंबर 5400 मार्केवाली 6450 मसूर 4550 से 4750 उड़द दाल 4400 से 4600 बोल्ड 5400 से 5500 मोगर 4800 से 5000 बोल्ड 5800 से 6000 मूंग 6000 से 6200 बोल्ड 6400 से 6500 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6700 से 6800 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1600 से 1700 147-1750 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 लोकवन 1700 से 1800 बेस्ट 1850 से 1950 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1720 से 1730 जलगांव धुलिया अमलनेर 1810 थाना 1870 पूना 1925 अहमदनगर 1900 बेंगलुरू 2070 औरगांबाद 1880 मुंबई 1840 मक्का पीली 1200 से 1220 रुपए।
गेहूं में ग्राहकी कम
गेहूं की आवक 8 हजार बोरी की रही । इस बार वार्षिक स्टॉक करने वाले उपभोक्ताओं की मांग भी ठंडी है। शरबती (चंदौसी) गेहूं की आवक के बाद ग्राहक टूट पड़ते थे, इस बार उपभोक्ता भाव तलाशकर चले जाते हैं। शरबती 2500 से 2800 मालवराज 1975 से 2000 पूर्णा 1850 से 1900 रुपए। मिल 1650 से 1700 रुपए बिक रहा है।