भगवान परशुराम जी का अभिषेक आज से
खंडवा | सर्वब्राह्मण समाज द्वारा ब्रह्मोत्सव 18 से 22 अप्रैल तक मनाएगा। रामेश्वर कुंड स्थित मंदिर में इसकी शुरुआत बुधवार को होगी। सुबह 9 बजे परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद हवन में समाज के लोग जोड़े से आहुति देंगे। आरती पश्चात पूजन कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 19 अप्रैल को सुंदर कांड का पाठ होगा। 20 को फेंसी ड्रेस, दुल्हन सजाओ, रंगोली और मेहंदी प्रतियाेगिता होगी। 21 अप्रैल को शाम 5 बजे बड़ाबम चौक से जनजागृति के लिए वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली स्टेशन रोड, घंटाघर, निगम तिराहा, जय अम्बे चौक, अंजनी टॉकिज से कन्या महाविद्यालय, मेडिकल चौराहा होते हुए रामेश्वर मंदिर पहुंचेगी यहां आरती होगी। इस अवसर पर समाज के युवा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। समाज के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने बताया 22 जनवरी को उपनयन संस्कार दोपहर 1 बजे उत्कृष्ट स्कूल परिसर में होगा। शाम 5.30 शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप मिश्रा पूर्व मंत्री व सांसद के साथ ही योगेंद्र महंत दर्जा प्राप्त मंत्री, राघवेंद्र शर्मा बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष रहेंगे।