बलाही समाज : 51 जोड़ाें को विवाह के बाद मौके पर दिए जाएंगे जेवर, कपड़े
खंडवा | मध्यप्रदेश बलाही समाज संघ अक्षय तृतीय पर बुधवार को विवाह सम्मेलन कराएगा। कृषि उपज मंडी में होने वाले इस सम्मेलन में 51 जोड़ों का विवाह होगा। इन्हें मौके पर ही जेवर, कपड़े, बर्तन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत समाज का यह दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन है। समाज के जिलाध्यक्ष एवं कृषि मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नारायण फरकले एवं नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार इंगले ने बताया सामूहिक सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 अप्रैल को दादाजी कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 9:30 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा। सम्मेलन में विवाह स्थल पर ही दुल्हन को कपड़े, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब एवं चांदी की ही बिछिया जेवर के रूप में उपहार स्वरूप दी जाएगी।