इंदौर | खंडवा रोड स्थित कस्तूरबा आरोग्य केंद्र में चोइथराम मंडी क्षेत्र निवासी मीना नागर ने नॉर्मल डिलीवरी से पांच किलो के बच्चे को जन्म दिया। आमतौर पर बच्चे का सामान्य वजन ढाई किलो माना जाता है। तीन या साढ़े तीन किलो का बच्चा होने पर ही सिजेरियन की सलाह दी जाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजया गोधा का कहना है बच्चे के वजन का अंदाजा नहीं था। बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा था। जन्म के बाद वह रोया भी नहीं। मुंह से बच्चे को ऑक्सीजन दी गई, तब वह रोया। गर्भ के दौरान अच्छी डाइट हो तो इतना वजनी बच्चा हो सकता है।