खंडवा | शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तर पर अलग-अलग शिविर लगाए गए। खंडवा में उत्कृष्ट स्कूल में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक शिविर चला। इसमें समस्याओं संबंधी कुल 197 आवेदन आएं। इनमें सबसे अधिक 68 आवेदन अंशदान कटौत्रा संबंधी थे। जीपीएफ के 15, क्रमोन्नति के 33, वेतन संबंधी 47, अवकाश के 9, समयमान-वेतनमान के 5 और वरिष्ठ वेतनमान के छह आवेदन शामिल थे। इनमें से 68 का संकुल और विकासखंड स्तर, 50 का जिला स्तर और एक का संभाग स्तर पर निराकरण किया जाएगा। 78 आवेदनों का निराकरण संचालनालय भोपाल से होगा। अंशदान कटौत्रा संबंधी आवेदनों में 40 प्रान किट और नंबर संबंधी थे। शिविर निरीक्षण के लिए संचालनालय भोपाल से डॉ. रामाधार मालवीय आए थे। इस दौरान नोडल अधिकारी संजीव मंडलोई, बीईओ दिलीप कर्पे, वरिष्ठ लिपिक अजय तिवारी सहित सभी संकुल प्राचार्य मौजूद थे।