खंडवा | पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन से मिले। प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाम्बे बाजार में धर्मेंद्र बजाज के निवास पर बैठक हुई। इसमें खंडवा-इंदौर मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम की जानकारी दी। इस अवसर पर कई व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विधायक, महापौर, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और अनेक वरिष्ठ व्यवसाई उपस्थित हुए। अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा और सचिव सुनील बंसल ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।