खंडवा | भारतीय जैन संघटना की कार्यशाला में शनिवार को दांतों की देखभाल की जानकारी दी जाएगी। अध्यक्ष प्रवीण सरोज जैन ने बताया दंत चिकित्सक डाॅ. प्रांजिल जैन और डाॅ. समीक्षा जैन द्वारा लोगों को समझाइश दी जाएगी। वहीं सोमवार को नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. सौमिल जैन द्वारा नेत्र ज्योति संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। समाज के सुनील जैन ने बताया आशा उपाध्याय द्वारा हर दिन नये आसन व योग मुद्राएं बतायी जा रही है जिनका प्राचीनकाल से भारत में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।