खंडवा | केडीएसएस संस्था द्वारा भावसिंगपुरा पंचायत के गिट्टी खदान में सार्वजनिक हैंडपंप के पास शॉकपिट के लिए गड्ढा खोदा गया। सभी काे पानी बचाने का संदेश दिया। इस दौरान दीपालय की सेंटर इंचार्ज सिस्टर मौली, फील्ड वर्कर सुनीता बरकने, युवा शक्ति और बाल संसद के अमित रहोत्या, राजपाल कटोत्या, शिवपाल कटोत्या, गोलू मालाकार सहित अन्य ने भी सहयोग दिया।