खंडवा | भरतपुर निवासी रवि पिता रतिराम को रोटरी क्लब द्वारा शुक्रवार को कृत्रिम हाथ लगाया गया। रवि ने इससे पानी पीया, अपना नाम लिखा और साइकिल चलाई। इससे उसका चेहरा खिल उठा। रवि का हाथ बचपन में करंट लगने से कट गया था। रोटरी क्लब के लोकेश झवर से संपर्क कर वह शुक्रवार सुबह खंडवा पहुंचा। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, केशव झवर, जगदीश पालीवाल सहित अन्य मौजूद थे।