खंडवा | जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले की विधानसभाओं में मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। 15 मई से शुरू अभियान में बूथ लेवल अधिकारी 20 जून तक घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। जानकारी के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव-2018 से पहले वोटर्स मतदाता सूची में अपने नाम के साथ अन्य जानकारियां दर्ज करा सकते हैं। इसके कारण चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति को मतदान के साथ चुनाव में उम्मीदवारी में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। 37 दिनों तक चलने वाले मतदाता वेरीफिकेशन कार्यक्रम की निगरानी के लिए जिला स्तर से एक दल का भी गठन किया गया।