खंडवा | 19 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे वन कर्मचारियों को मुख्यमंत्री और वनमंत्री ने इनके निराकरण का आश्वासन दिया है। उन्होंने विभागीय आला अफसरों सहित मप्र वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष निर्मल कुमार तिवारी, प्रांतीय महामंत्री आमोद तिवारी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह जादौन, रेेंजर एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह, शैलजा ठाकुर, संरक्षक एसके शाह और खंडवा के राकेश नामदेव सहित अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की।