पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीटरगेज का लोहा छुपाकर ले जा रहे चोर

मीटरगेज का लोहा छुपाकर ले जा रहे चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | मीटरगेज ट्रेन बंद होने के बाद धीरे-धीरे ट्रैक का लोहा कबाड़ और कचरे में छुपाकर चोरी किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर-5 पर अकोला एंड से लेकर चिड़िया मैदान तक का लोहा चोरी हो रहा है, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जबकि प्लेटफार्म नंबर-5 पर नए फुट ओवर ब्रिज के पास आरपीएफ की पुरानी चौकी है। जानकारी के मुताबिक रामेश्वर पुलिया से लेकर अकोला तक अभी मीटरगेज ट्रैक को उखाडऩे का काम बंद है। गणगौर घाट से लेकर रामेश्वर पुलिया के बीच ट्रैक में लगे लोहे के छोटे-छोटे टुकड़ों के साथ सिग्नल के बक्से, पट्टे और चाबी निकालकर चोर ले जा रहे हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 से सिग्नल के उपकरण चोरी हो गए हैं। शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर-5 पर शौचालय के पास एक झोले में सिग्नल लाइट छुपाकर चोरों ने रखी थी। खानपान वाले वेंडर्स ने देखकर रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार यहां नहीं पहुंचा।

खबरें और भी हैं...