सिंगोट | किसी काम से सिंगोट आए मोरधड़ निवासी संजय सोनी (35) तथा उनका भतीजा प्रकाश सोनी (18) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना गुरुवार रात 9 बजे के बाद की है। दोनों घायल अवस्था में रोड किनारे पड़े रहे। घायलों को खंडवा अस्पताल पहुंचाया। प्रकाश की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। संजय की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पिपलोद थाना घटना की जानकारी लेने में जुटा है।
बस पलटने से 8 घायल
पंधाना | झिरनिया से खंडवा जा रही बस गुवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 8 यात्री घायल हो गए। घटना शुक्रवार की है। यात्रियों ने बताया बस चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज गति से चला रहा था। सामने से आ रही बैलगाड़ी को उसने नहीं देखा और उसे बचाने के प्रयास में बस पलट गई। घायलों में दीना बाई पति सखाराम (28) निवासी जामलीकला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शेष घायलों का पंधाना सीएचसी में इलाज किया गया।