सर्व ब्राह्मण संघ... लीना भारद्वाज नगर अध्यक्ष नियुक्त
खंडवा | सर्व ब्राह्मण समाज एवं विश्वब्राह्मण संघ की एक बैठक में लीना भारद्वाज को सर्व ब्राह्मण संघ खंडवा का महिला नगर अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ की जिला अध्यक्ष स्वाति जोशी ने नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री एवं हंसमुखी जोशी की सहमति से यह नियुक्ति की। मीनाक्षी काजले, विभा पराशर, प्रियंका सिटोके, प्रमिला चौरे, किरण शर्मा, सुभाष केशोरे, यशदीप चौरे, स्नेहा पराशर, देव बाला शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया।
लीना भारद्वाज