पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, इनाम भी बांटे

बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे, इनाम भी बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के पहले बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए।

खंडवा | संस्कार स्वाभिमान महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता होने वाली है। प्रतियोगिता के संबंधित सामग्री व जानकारी वत्सला विहार में आदि शक्ति ब्रिगेड की प्रतिमा जायसवाल के यहां बच्चों को दी गई। यह प्रतियोगिता महाकाल मंडल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। बच्चों को बताया गया कि किस तरह हमें अपनी संस्कृति व संस्कारों को सहेजना है। बच्चों की सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछकर इनाम भी बांटे। जयश्री तिवारी ने कहा कि वैदिक संस्कारों एवं रुद्राभिषेक, गीता पाठ, पूजा पद्धति आदि की कक्षाएं नि:शुल्क इसी माह में वत्सला विहार में लगाई जाएगी। इस अवसर पर तानिया, श्वेता, निखिल, रजवीर, विवेक, शिवांश, अवनीरा, अभयराज सहित अन्य बच्चे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...