पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदमनगर में नाली पर लोगों ने कर लिया था कब्जा, निगम ने तोड़ा

पदमनगर में नाली पर लोगों ने कर लिया था कब्जा, निगम ने तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें बढ़ने के बाद निगम अमला सक्रिय हो गया है। सोमवार को चार क्षेत्रों में कार्रवाई कर अतिक्रमण तोड़े। पदम नगर में तो लोगों ने घर के पीछे नाली के साथ ही गली पर आठ से 10 फीट तक कब्जा कर लिया है। इस कारण यहां नाली की सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है। हालांकि सोमवार को की गई कार्रवाई में पूरी तरह अतिक्रमण नहीं हटाए जा सके। लोगों ने स्वेच्छा से नाली से अतिक्रमण एक दिन में हटाने बात निगम अधिकारियों से की। यहां कार्रवाई उपयंत्री दिलीप मालवीया, रीना सिंह, आरिफ बेग, राकेश बिवाल, राहुल ठाकुर, सचिन यादव, कपिल शर्मा, संदीप यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने की।

उल्लेखनीय है 357 शिकायतें पेंडिंग होने पर कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली ने तत्काल समस्या निराकरण के निर्देश अधीनस्थ अमले को दिए थे। इसके बाद 137 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया। 50 मामलों में कार्रवाई की, इसमें से 25 का निराकरण हो गया। शिकायतें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य और जल सहित निगम के अन्य विभागों से संबंधित थीं।

कर्मचारी नपती करने गए, पड़ोसी आपस में लड़े

मीरपुरा हरिगंज में अतिक्रमण की शिकायत के बाद सोमवार शाम निगमकर्मी नपती करने गए। समय पाल आरिफ बेग और अजय गीते ने मौके पर नपती की। इस कारण शिकायत करने वाले मोहम्मद अयाज और नपती होने पर मोहम्मद अनीस के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक बुजुर्ग को चोंट भी लगी। शिकायत पट्टे से अधिक जमीन पर कब्जा करने की थी।

कर रहे शिकायतों का निराकरण

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। कोर्ट, आपसी विवाद जैसे मामलों की शिकायतें लंबित है। सामान्य शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। ईश्वर सिंह चंदेली, कार्यपालन यंत्री, निगम

निगम अमला जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ता हुआ।

खबरें और भी हैं...