परशुराम जयंती कल, शाम 5 बजे निकलेगी शोभायात्रा
खंडवा | अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन खंडवा द्वारा सोमवार शाम 4 बजे समाज की बैठक विटठ्ल नगर में आयोजित की गई। इसमें भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। पंडित मनोज शर्मा ने बताया परशुराम जयंती 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन पूजन माता चौक बीजासन माता मंदिर पर किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे निर्मल धाम, जिला चिकित्सालय, मुख बाधिर आशाराम लाल चौकी पर फल, मिठाईयां, चाकलेट एवं बिस्किट वितरण किए जाएंगे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा किया जाएगा। जिला संयोजक राकेश पाठक ने बताया इसके पश्चात शाम को 5 बजे भव्य शोभायात्रा माता चौक मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रा चौक, बस स्टेंड से होते हुए बाम्बे बाजार, घंटाघर हनुमान मंदिर पर आरती एवं प्रसादी का वितरण कर शोभायात्रा का समापन होगा।
महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज
खंडवा | पदमनगर के संजय नगर निवासी महिला (35) के घर में घुसकर दर्शन पिता कोमल ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
हुसैन सैफी महामंत्री बने
खंडवा | लोक जनशक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष बुरहानुददीन पिन खजूर वाला ने पार्टी में जिला महामंत्री हुसैन सैफी को नियुक्त किया है।