पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर बैठे किसानों को मिल रही चिकित्सा सेवा

घर बैठे किसानों को मिल रही चिकित्सा सेवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | मध्यप्रदेश में किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से सरकार गोकुल महोत्सव योजना की शुरुआत की है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु समस्याओं के निदान, पशुपालन को अधिक फायदेमंद बनाने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 मार्च से योजना शुरू की है, जो 10 मई तक चलेगी। मध्यप्रदेश के 51 हजार गांवों में पशु चिकित्सा शिविर लगाने के साथ प्रचार रथ और मल्टीमीडिया का भी प्रयोग किया जा रहा है। गोकुल महोत्सव का उद्देश्य स्वस्थ और उच्च गुणवत्ता वाले पशुधन से किसानों की आय को दोगुना करना है। पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य ने बताया पशुपालन व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने, छोटे-बड़े पशुओं को टीकाकरण, उपचार, डी-वार्मिग, पशुओं का बांझपन निवारण कर उत्पादन बनाने, कृत्रिम गर्भाधान, आधुनिक पशुपालन करने के लिए नई तकनीकों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी गोकुल महोत्सव के माध्यम से किसानों को दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...