पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसलों के नुकसान पर अब न्यूनतम 5 हजार और अधिकतम 1.20 लाख मिलेंगे

फसलों के नुकसान पर अब न्यूनतम 5 हजार और अधिकतम 1.20 लाख मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा |फरवरी-18 में हुई ओलावृष्टि के नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने राहत राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब फसलों के नुकसान पर न्यूनतम पांच हजार और अधिक 1.20 लाख रुपए मिलेंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक 4 में संशोधन कर दिया है। यह संशोधन भविष्य में होने वाली नुकसान की भरपाई भी करेगा।

राज्य सरकार के आदेशानुसार कम मूल्य की फसल की क्षति होने पर अनुदान सहायता उस मूल्य के बराबर देय होगी। एक किसान को सभी फसलों के मामलों में देय राशि पांच हजार रुपए से कम नहीं होगी। फसल हानि के लिए अथवा फलदार पेड़ उन पर लगे संतरे, नींबू, पपीता, केला, अंगूर आदि की फसलों और पान की हानि होने पर किसी भी खातेदार को आर्थिक अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 1.20 लाख रुपए है।

खबरें और भी हैं...