रबी सीजन की फसल को न रखें बिजली के खंभों और तारों के पास
खंडवा | मौजूदा समय में किसानों के खेतों में रबी सीजन की फसल कटाई चल रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने सलाह दी कि खेतों में कटाई की जा रही फसल को बिजली के तारों के नीचे, बिजली के खंभों एवं स्थापित ट्रांसफार्मरों तथा तारों के पास एकत्रित नहीं करें। किसानों से अपील की है कि वे खेतों में अपनी फसल को बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर से पर्याप्त दूरी पर संग्रहित करें। यदि फसल पर बिजली की चिंगारी आ जाए तो फसल जलकर खाक हो सकती है। मप्र के कई हिस्सों में फसलें खाक होने की सूचना मिली है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।