- Hindi News
- National
- कृषि विज्ञान केंद्र में आय दोगुनी करने के उद्देश्य से उद्यानिकी सेमीनार हुआ
कृषि विज्ञान केंद्र में आय दोगुनी करने के उद्देश्य से उद्यानिकी सेमीनार हुआ
खंडवा | कृषि विज्ञान केंद्र सागर में किसानों की आय दोगुना करने को लेकर जिला स्तरीय सेमीनार सह प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रभारी एवं सह प्रभारी डॉ.आशीष त्रिपाठी और डॉ.विनीता सिंह ने किसानों को उद्यानिकी की विविध उच्च उत्पादन प्रौद्योगिकी जैसे पाली हाउस नेट में टमाटर, शिमला, मिर्च, पार्थेनोकार्पिक, ककड़ी की खेती, सघन बागवानी, ड्रिप एवं फर्टिगेशन, पॉली मल्चिंग तकनीक पर वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण दिया। किसानों को बताया कि वे उन्नत प्रजाति के बीज लाकर खेती कर मुनाफा कमाए।