महाकाली दरबार परिसर में शुरू किया प्याऊ, पक्षियों के लिए सकोरे भी बांटे
खंडवा | महाकाली दरबार स्टेशन रोड पर सोमवार प्याऊ शुरू किया। पंडित चंद्रशेखर शर्मा, पंडित धनंजय अत्रे के मार्गदर्शन में मंदिर के सामने पांच रांझन रख ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। अमावस्या के अवसर पर समाजसेवी सुनील जैन के मुख्य आतिथ्य में कन्या शालिनी और अनिता को जल पिलाकर एवं पंडित चंद्रशेखर शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ इसका शुभारंभ किया। इस स्थान से मूक पक्षियों के सकोरे भी बांटे जाएंगे। इस अवसर पर मुख्त्यार मनिहार, गोपाल भाई, रूपेश सेन, सज्जाद तंवर, सैफी, दिनेश सैनी, कपिल भाई, प्रक्राश, सूरतराम सहित मंदिर के आसपास के दुकानदार उपस्थित थे।