सचिव संघ ने की पलकना सचिव से मारपीट के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
खंडवा | ग्राम पलकना में 4 मकानों में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड देरी से आने पर आक्रोशित पीड़ितों द्वारा सचिव के साथ मारपीट के मामले में सचिव संघ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघ के ब्लाक अध्यक्ष कैलाश खांडे ने बताया सचिव दिलीप मालाकार व सरपंच प्रतिनिधि के साथ हुई घटना की शिकायत जावर थाने में करने गए तो पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता कर दी। उपद्रवी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सचिव संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा।