धर्म... प्रसादी के साथ परचरी का समापन
खंडवा | सुरगांव जोशी के वृंदावन धाम में चल रही सिंगाजी परचरी पुराण कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा वाचक ललित जाट ने पांच दिन तक सिंगाजी महाराज का जीवन चरित्र व चमत्कारों से श्रोताओं को अवगत कराया। नरद-शरद एवं दृढ़ उपदेश का वाचन किया गया। पूर्णाहूति व सिंगाजी की आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। आसपास के गांवों से आए सैकड़ों सिंगा भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में आनंद राम, विष्णु, भागीरथ चौधरी, मांगीलाल खाटरिया, रोहित विश्वकर्मा का सहयोग रहा।