छत पर पक्षियों की सेवा, यात्रियों को पिला रहे पानी
गर्मी में पक्षियों को दाना और पानी देने का इंतजाम हरिगंज के गणेश पासे ने घर की छत पर किया। गणेश ने बताया नियमित रूप से पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही सत्य साई सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच लगाए प्याऊ पर भी नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं। शहर में आने और यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों को ठंडा पानी पिला रहे हैं। इसमें रितिक गेहलोत के साथ ही समिति के अन्य सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं।
सत्य साई समिति के साथ सेवा के लिए लोगों को कर रहे प्रेरित
सत्य साई समिति के सदस्य पानी पिलाते हुए।
आइए बनें पंछियों का सहारा | यदि आप भी पक्षियों की सेवा कर रहे हैं तो दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़ें। हमें जानकारी वाट्सअप 9827258685 पर दें।
एंजेल्स प्लेनेट स्कूल के बच्चों ने लोगों को सकोरे बांटे
एंजेल्स प्लेनेट स्कूल के बच्चों ने सोमवार को घर-घर जाकर सकोरे बांटे और सभी लोगों से पक्षी बचाओ अभियान में भाग लेने की अपील की। नालधा, आनंद नगर, श्रीनगर कॉलोनी, सर्वोदय कॉलोनी, एलआईजी कॉलोनी के निवासियों ने बच्चों का स्वागत कर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रिंसिपल जसमीत कौर साहनी ने बच्चों के इस नेक कार्य पर हर्ष जताया और सभी को धन्यवाद किया।