जयपुर-हैदराबाद ट्रेन में नशे में था अवैध वेंडर, महिला से की अभद्रता
खंडवा | जयपुर से हैदराबाद जा रही एक्सप्रेस में अवैध वेंडर ने महिला यात्री से अभद्रता की। इसकी सूचना खंडवा जंक्शन पर आई। हालांकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
स्लीपर कोच एस 8 की सीट नंबर 60 पर बैठी महिला अकोला जा रही थी। इसमें अवैध वेंडर लाल गुड्डू आर्डर ले रहा था। उसने एस 8 में इस सीट पर जाकर महिला व उसके भाई व अन्य यात्रियों से अभद्रता की। इसकी सूचना जंक्शन पर आरपीएफ को दी गई। इसके बाद यहां पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर पाई, क्योंकि आरोपी ही नहीं मिला। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस अवैध वेंडर पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं, बावजूद इसके पुलिस इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।