पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया आज : जिले में 1000 शादियां, इसके बाद भी...

अक्षय तृतीया आज : जिले में 1000 शादियां, इसके बाद भी...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो किमी के दायरे में आधे से ज्यादा एटीएम आउट ऑफ कैश

खंडवा | देश के कई राज्यों में एटीएम में कैश की कमी हो गई है। शहर भी इससे अछूता नहीं रहा। मंगलवार शाम शहर के अधिकांश एटीएम खाली रहे। घंटाघर के आसपास दो किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 10 एटीएम पर जाकर स्थिति देखी तो अधिकांश खाली या बंद मिले। इन पर नो कैश की सूचना चस्पा कर दी गई थी। केवल बांबे बाजार के एटीएम में कैश निकल रहा था। मुख्य बाजार में मात्र एक एटीएम पर कैश मिलने के कारण यहां भीड़ लगी हुई थी। शादी का सीजन होने के कारण अभी लोगों को ज्यादा कैश की जरूरत है। वह पूरी नहीं हो पा रही है। शादियों में लोग छोटे नोटों की बजाय बड़े नोट लेना पसंद करते हैं, जो उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं।

कारण ... बड़े नोटों की कमी

कैश की किल्लत के कारण यह समस्या हो रही है। बैंक एटीएम में कैश नहीं डाल पा रहे हैं। उनके पास बड़े नोटों की कमी है। आरबीआई से भी ही नोट नहीं आ रहे हैं। इस कारण यह समस्या हुई है।

26 बैंक जिले में

150 एटीएम जिले में

28 एटीएम चालू शहर में

119 शाखाएं

40 शाखाएं शहर में

पैसे निकले नहीं, मैसेज आ गया

भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में खंडवा निवासी योगेश रु. निकालने पहुंचे। सिर्फ 1000 रु. निकालने की कोशिश की, लेकिन एटीएम से रुपए तो नहीं निकले लेकिन रकम खाते से कटने की सूचना जरूर आ गई।

शहर में कैश की किल्लत तो है। हमने रिजर्व बैंक को लिखा है। जल्दी ही समस्या दूर हो जाएगी। -बीके सिन्हा, प्रबंधक, लीड बैंक

लीड बैंक प्रबंधक ने भी माना- शहर में कैश की किल्लत, आरबीआई को लिखा है

अधिकांश एटीएम पर टांग दी थी नो कैश की तख्तियां

आज अक्षय तृतीया पर जिले में करीब 1000 शादियां हैं। कई मांगलिक कार्यक्रम भी, लेकिन एटीएम में नो कैश के कारण लोगों को परेशानियां और बढ़ गई है। कैश के लिए एक से दूसरे एटीएम भटकने के बाद भी लोग खाली हाथ ही रहे। बीओआई के पड़ावा स्थित एटीएम पर सुबह से नो कैश की तख्ती टांग दी गई थी। कुछ ऐसे ही हाल अन्य एटीएम के भी रहे।

कहां-कहां बंद रहे एटीएम

शेर चौराहा, पड़ावा, स्टेशन क्षेत्र, आनंद नगर, इंदौर रोड, मोघट रोड सहित अन्य स्थानों पर एटीएम बंद रहे।

खबरें और भी हैं...