- Hindi News
- National
- 42 डिग्री तापमान में जनसुनवाई में पहुंचे बच्चे, बोले सर तेज धूप हो रही, हमारी छुट्टी करा दो
42 डिग्री तापमान में जनसुनवाई में पहुंचे बच्चे, बोले- सर तेज धूप हो रही, हमारी छुट्टी करा दो
खंडवा | पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी मंगलवार को जनसुनवाई में आए। इन्होंने कलेक्टर अभिषेक सिंह से स्कूलों की छुट्टी तुरंत कराने की मांग की। अरुण व अंशु कोटवानी एवं अन्य दो छात्रों ने कलेक्टर से कहा कि सर धूप तेज होने लगी है। तापमान 42 डिग्री से ज्यादा है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी करा दी जाए। कलेक्टर बोले दिखवाता हूं।
यह है स्कूल बंद होने की तारीखें
प्राथमिक स्कूल 20 अप्रैल
माध्यमिक स्कूल 25 अप्रैल
सभी स्कूल 30 अप्रैल