पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरसूद के वकीलों ने साबित कर दिया खंडवा बार की मांग पक्षकार हित में

हरसूद के वकीलों ने साबित कर दिया खंडवा बार की मांग पक्षकार हित में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने सीएम व विधि मंत्री को लिखा पत्र

भास्कर संवाददाता | खंडवा

हरसूद एडीजे लिंक कोर्ट को बंद व नियमित करने की मांग को लेकर हरसूद व खंडवा बार एसोसिएशन के बीच पत्रों की और जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सोमवार को हरसूद के वकीलों की गांधीगीरी का जवाब मंगलवार को खंडवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने सीएम व विधि मंत्री को पत्र लिखकर दिया। पत्र में बताया गया कि हरसूद बार के वकीलों ने खंडवा के वकीलों का स्वागत कर साबित कर दिया है कि उनकी मांग पक्षकारों को हित में व उचित है।

सोमवार को हरसूद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने हरसूद कोर्ट पहुंचे खंडवा के दो वकीलों का स्वागत व अभिनंदन कर गांधीगीरी की थी। अधिवक्ता महेंद्र अग्रवाल व महेंद्र पगारे ने हरसूद एडीजे लिंक कोर्ट बंद करने की मांग को अनुचित बताते हुए खंडवा बार को अपनी लाइन बढ़ाने की नसीहत दी थी। यह भी कहा कि खंडवा, बैतूल सांसद के अलावा मंत्री शाह भी कोर्ट नियमित करने के पक्ष में विधि मंत्री को पत्र लिख चुके हैं। खंडवा बार को हरसूद के वकीलों की गांधीगीरी व नसीहत चुभ गई। मंगलवार को खंडवा बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन गंगराड़े व सचिव योगेश गुप्ता ने सीएम व विधि मंत्री को पत्र लिखकर (भास्कर की खबर की कटिंग सहित) बताया कि हरसूद के वकीलों ने खंडवा से विभिन्न मामलों में पैरवी करने के लिए हरसूद गए वकीलों का सम्मान कर स्वयं प्रमाणित कर दिया कि उनके होते हुए पक्षकारों को खंडवा से वकील लाना पड़ रहे हैं। यह अपने आप में सिद्ध करता है कि हरसूद के वकीलों के होते हुए जब किसी पक्षकार को पैरवी के लिए खंडवा से वकील को नियुक्त कर आने-जाने के खर्चे सहित फीस व अन्य राशि खर्च करना पड़ रही है। ऐसे में हरसूद लिंक कोर्ट बंद करने की मांग पक्षकारों के हित में है। बार सचिव गुप्ता ने बताया पूर्व में निंदा प्रस्ताव पारित करने के बाद अब गांधीगीरी द्वारा सम्मान का कोई औचित्य नहीं है।

खबरें और भी हैं...