पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 तक हैंडओवर होगा मेडिकल कॉलेज

25 तक हैंडओवर होगा मेडिकल कॉलेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए एमसीआई की गाइडलाइन के तहत 3 लैब, 3 लाइब्रेरी, 2 लेक्चर हाल, प्रशासनिक भवन सहित छात्र-छात्राओं के हॉस्टल एवं स्टाफ क्वाटर्स चाहिए। इनका काम भी चल रहा है। वहीं पीआईयू 25 अप्रैल से पहले प्रभारी डीन को मेडिकल कॉलेज हैंडओवर करने की तैयारी में जुटा है।

मेडिकल कॉलेज में 2018-19 से एमबीबीएस की चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई की मान्यता के लिए एमसीआई की टीम के अप्रैल के अंतिम या मई के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। वहीं कॉलेज में क्लास रूम से लेकर बिल्डिंग के अन्य हिस्सों का स्टाफ की देखरेख में निर्माण हो रहा है। स्टाफ मेन गेट से लेकर प्रशासनिक भवन के सामने तक फूल-पत्ती से लेकर हरियाली के लिए लगाए जाने प्लांट की चर्चा पीआईयू के अफसरों से कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) के लिए एमसीआई की टीम जुलाई में कॉलेज शुरू करने के दो महीने संस्थान में सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इंदौर में 100 सीटर मेडिकल कॉलेज के लिए स्टाफ के चयन की प्रक्रिया चल रही है। एमसीआई की टीम ने नवंबर में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मिली कमियों की बिंदुवार रिपोर्ट बनाकर टीम ने भारत सरकार को दिया था। भारत सरकार से आए निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ.एसके दादू ने पीआईयू को भवन निर्माण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए चाहिए हॉल व लैब, निगरानी में तैयार हो रही बिल्डिंग

1290 पद स्वीकृत, 43 स्टाफ की नियुक्ति

मेडिकल कॉलेज में कुल 1290 पद स्वीकृत है। एमसीआई के नियमों के तहत पदों की पूर्ति चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। शुरुआत में 300 से 400 पदों पर स्टाफ की नियुक्ति होगी। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 8 प्रोफेसर्स, 8 एसोसिएट प्रोफेसर्स, 16 असिस्टेंट प्रोफेसर्स सहित 11 डिमांस्ट्रेटर की नियुक्ति हो चुकी है। प्रायोगिक उपकरण कॉलेज शुरू होने से पहले ही आ जाएंगे। उपकरण खरीदी एवं स्टाफ की नियुक्ति के लिए एमजीएम कॉलेज इंदौर में बैठकों का दौर चल रहा है।

एमसीआई के निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भवन तैयार है। 22 से 25 अप्रैल के बीच प्रभारी डीन को मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हैंडओवर करेंगे। -एसके जैन, संभागीय परियोजना यंत्री, पीआईयू

खबरें और भी हैं...