इंदौर रोड क्षेत्र की बिजली कल 6 घंटे बंद रहेगी
खंडवा | बिजली कंपनी गुरुवार को इंडस्ट्रीयल क्षेत्र फीडर पर मेंटेनेंस करेगी। इस दौरान इंदौर नाका, बांबे बाजार, पदमनगर, सिंधी बस्ती, मोघट रोड, बुधवारा, कावेरी स्टेट, सैफी कालोनी, श्रीनगर कालोनी, संतोष नगर, लक्ष्मी नगर, स्नेह नगर, बड़ाबम, पड़ावा, खड़कपुरा, इमलीपुरा, सराफा सहित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।