पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानों के बाहर भी कैमरे लगाओ, वारदात के बाद पुलिस को चोर पकड़ने में मिलेगी मदद

दुकानों के बाहर भी कैमरे लगाओ, वारदात के बाद पुलिस को चोर पकड़ने में मिलेगी मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | आपने अपनी सुरक्षा के लिए दुकानों में कैमरे लगा लिए, सभी व्यापारी मिलकर चिह्नित स्थानों पर बाहर भी कैमरे लगा लें ताकि किसी वारदात के बाद पुलिस को चाेरों को तलाशने में मदद मिल सके। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) इंदौर संभाग के डीआईजी राकेश प्रतापसिंह मंगलवार को खंडवा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सराफा, उत्कृष्ट विद्यालय सहित अन्य गार्ड स्थलों के साथ पुलिस लाइन की गार्ड का निरीक्षण किया। सराफा में कुछ दुकानों के अंदर सीसीटीवी दिखाई देने पर उन्होंने व्यापारियों से कहा सभी के सहयोग से दुकानों के बाहर भी कैमरे लगाए जाएं, जिससे पूरा बाजार सुरक्षित रह सकें। निरीक्षण के बाद वे एसपी नवनीत भसीन से भी मिले और पुलिस लाइन में तैनात एसएएफ कंपनी के बारे में निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...