अवैध गोवंश परिवहन कर ले जाते पकड़ा
खंडवा | छैगांवमाखन पुलिस ने दोंदवाड़ा के पास चार पहिया वाहन को रोककर उसमें अवैध रूप से काटने ले जा रहे सात गोवंश को छुड़ाया और आरोपी लकी पिता सदाशिव यादव निवासी संतोषी माता के खिलाफ केस दर्ज किया।
महिला से छेड़छाड़
खंडवा | नर्मदानगर की महिला के मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान करने वाले ऋषिकुमार पिता चंदन निवासी जबलपुर के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया।