पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी

सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में महिलाओं को जागरूक किया।

श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में महिलाओं को किया जागरूक

भास्कर संवाददाता | खंडवा

कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में किया गया। कमलाबाई फकीरचंद जैन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. भावना अत्रिवाल ने कैंसर की जानकारी एवं इससे बचने के उपाय सहित सुरक्षा के उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर को ग्रीवा, गर्भाशय या फिर यूट्राइन सर्विक्स कैंसर भी कहा जाता है। सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) के कारण होता है। सर्वाइकल कैंसर उम्रदराज महिलाओं को अधिक होता है, यह 40 साल या इससे ऊपर की महिलाओं में अधिक होता है। डाॅ. प्रीती गुर्जर ने बताया कि गर्भनिरोधक गोलियां सर्वाइकल कैंसर के खतरे को बढ़ाती हैं। इसलिए गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से बचना चाहिए। यदि आपको सर्वाइकल कैंसर के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क कीजिए। ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक भयावह बीमारी है। हालांकि यह एक भ्रम है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं में होता है। आज पुरूषों में भी इस बीमारी की संख्या बढ़ रही है। कैंसर से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है जागरूकता। महिलाओं और पुरूषों में होने वाले इस कैंसर के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यह हार्मोनल या अनुवांशिक कारणों से होता है।

खबरें और भी हैं...