पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज जैन मंदिर में होगी चौसठ रिद्धि मंडल विधान की पूजा

आज जैन मंदिर में होगी चौसठ रिद्धि मंडल विधान की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | घासपुरा में महावीर जैन मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। 1978 में अक्षय तृतीय के अवसर पर मंदिर की भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव किया था। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रात: वेदी पर विराजित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा एवं शिखरजी की रचना पर विराजित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को नीचे लाकर भगवान की नित्य पूजा के साथ अभिषेक व शांतिधारा के पश्चात विश्व शांति एवं सभी के कल्याणार्थ चौसठ रिद्धि मंडल विधान का आकर्षक मांडना सजाकर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना के साथ अघ्र्य चढाएं जाएंगे। शाम 7.30 बजे संस्कार महिला निर्वाण मंडल द्वारा विनती के बुलावे के साथ भगवान आदिनाथ की महाआरती का आयोजन भी होगा। समाज के अध्यक्ष मनोहरलाल बडज़ात्या ने मंदिर की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों को उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...