पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसों में अपनों को खोने वाले चालकों से कहेंगे हेलमेट पहनकर चलाएं वाहन

हादसों में अपनों को खोने वाले चालकों से कहेंगे- हेलमेट पहनकर चलाएं वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस साल यातायात सप्ताह का नया स्वरूप होगा। वाहन चालकों को यातायात के लिए जागरूक करने के लिए शहरवासियों की मदद ली जाएगी। जिन लोगों ने हादसों में अपने परिजनों को खाेया है वे स्वयं पुलिस के साथ अभियान से जुड़ेंगे और वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने व नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे।

पुलिस 23 से 30 अप्रैल तक यातायात जागरूकता सप्ताह मनाएगी। इस साल यातायात सप्ताह में पुलिस के साथ ऐसे परिवार भी शामिल होंगे, जिन्हाेंने हादसों में अपनों को खाेया है। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को यातायात के नियमों के लिए जागरूक करेंगी। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया इस साल नई पहल के साथ जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। पुलिस के जवान चौराहों व मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगाें को यातायात के प्रति जागरूक करेंगे।

चालान पर कम, समझाइश पर अधिक ध्यान देंगे - यातायात डीएसपी संतोष कौल ने बताया यातायात सप्ताह के दौरान चालानी कार्रवाई पर कम यातायात के प्रति समझाइश पर अधिक ध्यान होगा। चालानी कार्रवाई भी इसलिए की जाती है ताकि लोग जागरूक हों। इस बार लोगों को हेलमेट पहनने और वाहन पर रेडियम लगाए जाने की हिदायत दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...