पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन भावों पर गेहूं की कुल खरीदी 326.46 लाख टन

समर्थन भावों पर गेहूं की कुल खरीदी 326.46 लाख टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय खाद्य निगम ने 326.46 लाख टन की हो चुकी है, जबकि लक्ष्य 320 लाख टन का था। कुल खरीदी 335 लाख टन से अधिक होने की आशा है। गेहूं का उत्पादन अनुमान 986 लाख टन का लगाया गया है। मैदा मिलों को उप्र एवं बिहार से गेहूं की आपूर्ति हो रही है। एकाध माह तक ही आपूर्ति संभव है।

समर्थन भाव पर पंजाब से 125.75 लाख टन, हरियाणा 87.35 लाख टन, उप्र 33.15 लाख टन, मध्य प्रदेश 65.37 लाख टन और राजस्थान 13.59 लाख टन की खरीदी हुई है। खरीदी अभी जारी है। मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश लक्ष्य को प्राप्त अभी तक तो नहीं कर सके हैं। मैदा मिलें वर्तमान में उप्र और बिहार से खरीदी कर रही है। देशभर की मिलें इसी तरह से खरीदी करती रही तो दोनों राज्यों में अगले 1 माह में गेहूं समाप्त हो जाएगा। खाद्य निगम को खुले बाजार में गेहूं बेचना शीघ्र शुरू करना होगा। इस वर्ष खुले बाजार में हलके गेहूं के भाव भी तेज रहेंगे। इंदौर में आवक 5 हजार बोरी की रही।

चने की आवक नहीं के समान

मप्र में अधिकांश चना समर्थन भावों पर तुलने जा रहा है, जिससे मंडी में आवक नहीं के समान रह गई है। चना दाल में मांग नहीं के समान है। वर्तमान भाव से चना दाल की पड़तल 4800 रुपए बैठ रही है, जबकि 4700 रुपए में चना दाल नहीं बिक रही है। डबल-डॉलर की आवक 26-27 हजार बोरी की रही। नीलामी में डॉलर 4300 से 4600 रुपए ऊपर में 4700 से 5100 रुपए। कुछ ट्रालियां 5230 रुपए 5280 रुपए 5350 रुपए बिकी। कंटेनरों में डॉलर 42X44- 5800 रुपए 44X46- 5600 रुपए 58X60- 4600 रुपए 60X62- 4500 रुपए 62X64- 4400 रुपए। दालों में ग्राहकी नहीं है। मिलें कच्चे माल के हिसाब से दालों के भाव कम ज्यादा करते रहते हैं, किंतु मांग नहीं है। उड़द में भी मांग कम है।

चना कांटा 3725 देशी 3650 नई गगन तुअर 6450 दाल नई लक्ष्मी दाल 6400 लाल किला गोल्ड बासमती 10500 रुपए तुअर मप्र 3700 सेे 3800 महाराष्ट्र 4200 लाल 4300 मसूर 3450 मीडियम 3200 मूंग 4500 से 4800 नया 5100 से 5300 उड़द 2500 से 3000 बेस्ट 3200 से 3600 रुपए।

चना दाल चलनसर 4300 मीडियम 4550 बोल्ड 4750 मार्केवाली 4850 तुअर दाल फूल 6000 सवा नंबर 5500 मार्केवाली 6450 मसूर 4400 से 4500 उड़द दाल 4500 से 4600 बोल्ड 5300 से 5500 मोगर 4700 से 4800 बोल्ड 5700 से 5800 मूंग 5800 से 6000 बोल्ड 6200 से 6300 मोगर 6400 से 6500 बोल्ड 6600 से 6700 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1730 से 1780 147-1800 से 1850 बेस्ट 1900 से 2000 लोकवन 1750 से 1800 बेस्ट 1900 से 2000 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 1780 से 1800 जलगांव धुलिया अमलनेर 1870 थाना 1900 पूना 1990 अहमदनगर 1950 बेंगलुरू 2040 हैदराबाद 1990 मक्का पीली 1250 से 1270 रुपए।

दालों में मांग कम

दालों में पहले से ही ग्राहकी कम थी। रमजान लग जाने से थोड़ी-बहुत खपत हो रही थी, उसमें भी कमी हो गई है। तुअर के भाव घटते जा रहे हैं। तुअर का आयात होने के बाद क्या स्थिति बनेगी, यह विचारणीय है। आम दाल मिलें मालिक और थोक-खेरची व्यापारी मानसिक रूप से थक चुके हैं। सरकारी एजेंसियों ने लगातार टेंडर कर बाजार की हालत खराब करके रख दी है। समर्थन भाव पर खरीदना और कम भाव पर बेचना एक चक्र बन गया है।

खबरें और भी हैं...