पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी राज्यों में सोया तेल के भाव लगभग समान एवं मांग सुस्त

सभी राज्यों में सोया तेल के भाव लगभग समान एवं मांग सुस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | खाद्य तेलों में मांग का अभाव बना हुआ है। मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में सोया तेल के भाव लगभग समान चल रहे हैं। अंतर इतना नहीं है कि एक राज्य से दूसरे राज्य को सोया तेल जा सके। पाम तेल महंगा होने से इसकी खपत में गिरावट आई है। मानसून का सीजन शुरू होने के बाद पाम तेल की खपत और घट जाएगी। सोया तेल हाजर में नीचा हैं और अगला वायदा 20 रुपए ऊपर चला जा रहा है, जो कि बेमतलब है। वायदे को देखकर हाजर वाले व्यापारियों ने खरीदी करना ही बंद करते जा रहे हैं।

चीन की खरीदी कम : अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक वार्ता टूटने के बाद बाजार में यदि कुछ शिथिलता आ जाए तो हैरानी नहीं होना चाहिए। यदि चीन, अमेरिका ने एक दूसरे के उत्पादों पर आयात शुल्क लगाया तो सोयाबीन के भावों पर कुछ बदलाव आ सकता है। चीन ने अप्रैल में सोयाबीन में खरीदी कम मात्रा में की है। इस वजह से ब्राजील भी चिंता पालने लगा है। ब्राजील में रिकॉर्ड उत्पादन, भारी स्टॉक, निर्यात में कमी से भी चिंता बढ़ी सकती है। केएलसीई 17 प्लस बंद। शिकागो में सोया तेल 22 प्लस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल विप्पी 748 अविएग्रो केशव 750 महाकाली 751 बजरंग 753 इंदौर पाम 785 रुपए। धानुका 740 के बाद 742 निम्बाहेड़ा 743 मंदसौर 742 से 743 रुपए। कांडला सीपीओ 655 से 656 सोया डीगम 700 से 702 सोया रिफाइन 732 रुपए।सरसों की आवक 3 लाख बोरी की रही। राजस्थान में 1.40 लाख, मप्र 30 हजार, उप्र 55 हजार, गुजरात 10 हजार बोरी की आवक रही। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन अविएग्रो 3740 बंसल भोपाल 3725 इटारसी ऑइल्स 3700 खंडवा ऑइल्स 3700 कृति 3700 महाकाली 3725 प्रेस्टीज 3725 रामा 3650 मंडीद्वीप सावरिया एग्रो 3730 विप्पी 3585 धानुका 3725 एमएस 3710 धुले 3760 से 3770 सोलापुर 3870 लातूर 3840 नांदेड़ 3870 हिंगोली 3870 रुपए। सोयाबीन की आवक मप्र 55 से 60 हजार, महाराष्ट्र 30 से 35 हजार, राजस्थान 8 से 10 हजार बोरी की आवक रही।

खबरें और भी हैं...